भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक का निधन, नेताओं ने जताया दुःख

भोपाल
भाजपा के वरिष्ठ नेता और  मुरैना जिले के सबलगढ विधानसभा सीट से पूर्व विधायक मेहरबान सिंह रावत का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे लम्बे समय से कैंसर से पीडि़त थे। उनके निधन से क्षेत्र सहित पार्टी में शोक की लहर है| पूर्व विधायक के निधन पर मप्र भाजपा नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। श्री रावत (68) अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए है।

  पूर्व भाजपा विधायक और वरिष्ठ नेता मेहरबान सिंह रावत का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे लम्बे समय से कैंसर से पीडि़त थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को मांगरोल में किया जाएगा। मेहरबान सिंह तीन बार सबलगढ़ से भाजपा विधायक रहे हैं ।  मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने मेहरबान सिंह रावत के निधन पर दुख प्रकट किया है।

शिवराज ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा ‘सबलगढ़ के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता मेहरबान सिंह रावत के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर लिखा "भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री मेहरबान सिंह जी रावत के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और रावत परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *