भाजपा की उपचुनाव की तैयारी , दो केंद्रीय मंत्रि नरेंद्र सिंह तोमर व फग्गन सिंह झाबुआ में जुटे

झाबुआ
जीएस डामोर के सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई झाबुआ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारी में भाजपा जुट गई है। दो केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर व फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को झाबुआ में जुटे और उपचुनाव का शंखनाद करते हुए साफ कर दिया कि मप्र सरकार को उखाड़ने की शुरुआत झाबुआ से होगी। सांसद डामोर ने कहा कि उपचुनाव के बाद ज्यादा दिन मप्र सरकार नहीं चल पाएगी।

केंद्रीय पंचायत व ग्रामीण विकास व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि डामोर को आपने दिल्ली भेजा। अब झाबुआ से भाजपा को जीत दिलाना है। आज प्रदेश में लोगों की हालत खराब है। 5 साल इनकी सरकार चल गई तो क्या होगा? केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि उप चुनाव में भाजपा का साथ देना है। इसके बाद प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। इसकी शुरुआत झाबुआ से होगी। इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिजली बिलों और भ्रष्टाचार के खिलाफ 11 तारीख को पार्टी हर जिला मुख्यालय पर घंटानाद आंदोलन करेगी।

शिवराज सिंह ने कहा कि मंत्री उमंग सिंघार ने बताया है कि दिग्विजय सिंह शराब बेच रहे, रेत बेच रहे और राशन खा रहे हैं। शिवराज सिंह नर्मदा का पानी लाया, ये शराब की नदियां बहा रहे हैं। ऑडियो सामने आ रहे हैं। कोई 10 लाख मांग रहा है, कोई 20 लाख। कमलनाथ ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया। सभा के साथ भाजपा के बड़े नेताओं ने झाबुआ में संभावित प्रत्याशी की संभावनाएं भी टटोली। साथ ही डामोर से फीडबैक लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *