भाजपा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर ने पदभार ग्रहण किया

भाजपा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर ने पदभार ग्रहण किया

भाजपा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष का हुआ पदभार ग्रहण ।
पूर्व विधायक पं रमेश दुबे समेत भाजपा नेता हुए शामिल।
छिंदवाड़ा मंगलवार को जिला भारतीय जनता पार्टी छिंदवाड़ा कार्यालय में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे , पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी की मौजूदगी में भाजपा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर का पदभार ग्रहण किया।
पूर्व विधायक रमेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी समेत कार्यकर्ताओ ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और बधाई देकर कार्यभार ग्रहण कराया गया ।
इस दौरान पूर्व जिला महामंत्री द्वय शिव मालवी, उत्तम ठाकुर, अलकेश लांबा, अरूण चंदेल, अयोध्या सोनी, विजेंद्र दीक्षित, पंकज साहू समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *