छेड़खानी पर फूटा गुस्सा, दो पक्षों में मारपीट, गोलीबारी

 भागलपुर 
                                                                                                                                                      
नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर बिंदटोली और वैरिया गांव के बिंद टोला के बीच शुक्रवार को छेड़खानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलीबारी और बमबारी की घटना हुई है। मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गये हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर नाथनगर ललमटिया और जोगसर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष के लोग बदले की कार्रवाई के लिए जुटे हुए थे। पुलिस ने दर्जनभर लोगों के घरों में छापेमारी की लेकिन कोई भी आरोपी घर पर नहीं मिले। घायलों में सुनील कुमार, नीलम देवी और बीरबल महतो शामिल है। ग्रामीणों के मुताबिक नौ सितंबर को कर्माधर्मा त्योहार के मौके पर बंडाल बिंद टोली के कुछ युवक शंकरपुर बिंद टोली में आकर लड़कियों के साथ छेड़खानी की थी।

इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई थी। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से नाथनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन आरोप है कि शंकरपुर बिंद टोली के नीलम देवी शुक्रवार सुबह दूध लाने बंडाल गई थी। इसी दौरान बंडाल बिंद टोली के लोगों ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की।

उसके बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। ग्रामीणों की माने तो सौ चक्र गोलियां और हनुमान मंदिर में छह बमों का विस्फोट कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। घटना के बाद दोनों टोले में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पुलिस केंद्र से अतिरिक्त पुलिस को बुलाया गया है।नाथनगर इंस्पेक्टर अली साबरी ने कहा कि घटना की जांच कर दोनों पक्षों पर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *