भाजपा-कांग्रेस को चुनौती देने बसपा खेलेगी नये चेहरों पर दांव

भोपाल 
लोकसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को चुनौती देने के लिये बसपा नये चेहरों पर दांव लगा रही है। पार्टी ने अभीतक 9 नामों की घोषणा की है, इसमें आठ प्रत्याशी पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वहीं सपाक्स पार्टी अपनी रणनीति बार-बार बदल रही है। तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिये गये हैं। अन्य सीटों को लेकर मंथन जारी है। भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ सपाक्स पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष डॉ.हीरालाल त्रिवेदी को उतारने की तैयारी है। पार्टी एक दो दिन में कुछ सीटों पर नामों की घोषणा करेगी।

प्रदेश में बसपा को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। कल पूर्व विधायक और रामपुर बघेलान से विधानसभा का चुनाव लड़े रामलखन सिंह पटेल ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पटेल विन्ध्य क्षेत्र में प्रभाव रखते हैं। अबतक दर्जनभर खास नेताओं  के बसपा छोड़ने से पार्टी के सामने संगठन चलाने का संकट आ गया है। लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिये मजबूत दावेदारों के लिये कड़ी मशक्कत करना पड़ रही है। 

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव से दूरी बनाई है। पर, अपनी पहचान कायम रखने के लिये भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पार्टी कार्यकर्ता मोदी ओर शाह को निशाना बनायेगी। इस अभियान से परदे के पीछे कांग्रेस को फायदा मिलने की उम्मीद है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा है कि दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करने प्रदेश से तीन हजार कार्यकर्ता और पदाधिकारी कूच करेंगे।

सपाक्स पार्टी ने सीधी, मंडला और टीकमगढ़ में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। भोपाल से डॉ.हीरालाल त्रिवेदी के नाम की घोषणा हो सकती है। वहीं छिंदवाड़ा में तय नहीं कि लोकसभा चुनाव लड़ना है या फिर विधानसभा का उप चुनाव। इंदौर और जबलपुर से प्रत्याशी उतारने मंथन चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *