बॉयफ्रेंड रणबीर और उनके कजिन्स संग आलिया ने लिया डिनर का मजा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशन को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। दोनों की शादी की खबरें भी लगातार आती रही हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट को अक्सर रणबीर कपूर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर के संग देखा जाता है।

अभी ऋषि और नीतू दोनों न्यूयॉर्क में हैं। इसी बीच आलिया भट्ट ने मुंबई में रणबीर के कजिन्स के साथ कुछ समय बिताया। इसके अलावा सभी ने एक साथ डिनर भी किया।

बता दें कि करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर एक तस्वीर को साझा की, जिसमें वह अपने कजिन्स आदर, अरमान जैन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अनीसा मल्होत्रा के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन में करिश्मा ने लिखा, 'मिसिंग बेबो एंड सैफ।' इस बात से यह साफ नजर आ रहा है कि इस गेट-टुगेदर में इन्होंने करीना कपूर खान और सैफ अली खान को मिस किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर और आलिया को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आएंगे। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया 'RRR' और 'सड़क 2' में भी नजर आएंगी। वहीं आलिया आखिरी बार मल्टीस्टारर 'कलंक' में नजर आईं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *