बैतूल में ठंड ने तोड़ा 13 साल पुराना रिकार्ड, पारा एक डिग्री पर पहुंचा

बैतूल
मध्यप्रदेश में पड़ रही कडाके की ठंड के बीच बैतूल में ठंड ने 13 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। यहां पारा एक डिग्री पर पहुंच गया, जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ गयी है। उत्तर भारत की तरफ से चल रही शीतलहर के चलते यहां बीते 13 साल में सबसे न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया है। यही वजह है कि यह इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। कंपकंपा देने वाली ठंड के चलते लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग आगामी दिनों में तापमान और गिरने की संभावना जता रहा है। बीते 2011 की 5 जनवरी को यह सबसे कम 2.2 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था, जबकि मौसम केंद्र के कर्मचारी बताते है कि बीते 13 सालों में इतनी सर्द रात कभी नही रही। न्यूनतम तापमान के गिरने के साथ ही यहां अधिकतम तापमान भी लगातार गिर रहा है। आज यह 22.2 रहा जिससे दिन में भी लोग ठंड महसूस कर रहे है। इधर बढ़ती ठंड ने निचली और गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम केंद्र के कर्मचारी ने बताया कि वे 13 साल से यहां पदस्थ है और पहली बार सबसे कम आंकड़ा दर्ज किया है। इधर किसानों के खेतों में भी पानी की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई। वहीं खेतो में लगी सब्जियां भी कम पारे के चलते खराब हो रही है। किसानों के चेहरे पर भी परेशानी साफ नजर आ रही है। पाला से फसलों को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। कृषि विभाग खेतो की मेढ़ पर धुंआ करने और फसलों में सिंचाई करने के सुझाव दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *