बेमेतरा जिले मे उत्साहपूर्वक सुनी गयी मुख्यमंत्री की रेडियोवार्ता लोकवाणी

बेमेतरा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  के  मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का श्रवण नगर पालिका कार्यालय परिसर बेमेतरा में किया गया जिसमें मुख्यमंत्री जी द्वारा ”महिलाओं को बराबरी के अवसर“ विषय पर चर्चा किया गया। उन्होने आज 08 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण की दिशा मे किये जा रहे प्रयासों पर अपने विचार साझा किए साथ ही श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों  का भी जवाब दिया। श्री भूपेश बघेल ने महिलाओं एवं बच्चों के कुपोषण दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के संबंध मे अवगत कराया।

मुख्यमंत्री जी द्वारा  आगामी 12 अप्रैल को रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी में ”पानी की परवाह“ विषय पर चर्चा किया जावेगा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों एवं छात्रावासांे मे भी उत्साह पूर्वक लोकवाणी का श्रवण किया गया। आज रविवार को लोकवाणी के इस कार्यक्रम मे नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति शकुंतला मंगत साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को बराबरी के अवसर देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं मे महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। पार्षद श्रीमती रश्मि फणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि जननी जन्म भूमिश्च स्वर्गदपि गरियसि यानि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर है। आज हमे बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ की ओर विशेष ध्यान देना होगा। जब बेटी ही पैदा नही होगी तो बहू कहां से लाओगे। पार्षद श्रीमती रानी डेनिम सेन ने कहा कि लोकवाणी के जरिए आज मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध मे जानकारी दी। पार्षद आशीष राम ठाकुर ने भी प्रसन्नता जहिर करते हुए लोकवाणी कार्यक्रम को बहुपयोगी बताया। इसके माध्यम से हमे सरकार की विभिन्न गतिवधियों की जानकारी मिलती है।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर,,  गणमान्य नागरिक श्री अमित रोहरा राजेन्द्र साहू विकास चौबे देवेन्द्र देवांगन एवं नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों मे भी लागो ने उत्साह पूर्वक लोकवाणी को सुना। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *