बुलंदशहर मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बुलंदशहर
 उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में डकैती की घटनाओं में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश विनोद बावरिया घायल हो गया,जिसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक एन कोलांचि ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे डिबाई क्षेत्र में पंचमुखी चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। इस पर जवाबी कारर्वाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई,जिसमें इनामी बदमाश विनोद बाबरिया घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

उन्होंने बताया कि बदमाश के कब्जे से एक तमंचा,कारतूस बरामद किए गये। उन्होंने बताया कि इस बदमाश के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या आदि के कई मामले दर्ज हैं। यह बदमाश 2014 में डिबाई इलाके में पड़ी डकैती की घटना में वांछित चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *