बुरे वक्त में जो पार्टी के साथ वो सच्चे कार्यकर्ता

श्योपुर
श्योपुर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम जावेदश्वर में रविवार को कांग्रेस नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अतुल चौहान का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत व संबल है। जो कार्यकर्ता बुरे वक्त में भी पार्टी का साथ नही छोड़ते वे ही सच्चे कार्यकर्ता होते है। उन्होंने आव्हान किया कि आप सब भारतीय जनता पार्टी की किसान व मजदूर व व्यापार विरोधी नीति के खिलाफ साथ संघर्ष करे। कांग्रेस पार्टी हर कार्यकर्ता की लड़ाई लड़ेेगी व उनके सम्मान को बनाएगी। इस मौके पर चम्बल नहर अध्यक्ष रामहेत मीणा, नरोत्तम मीणा, भेरूलाल मीणा, मांगीलाल मीणा, तुलसीराम प्रजापती, हरिमोहन बैरवा, बद्रीलाल मीणा, शंभूलाल मीणा, महावीर सुमन, प्रकाश बैरवा, रामविलास मीणा, पूर्व पार्षद अनवर बालापुरी, सेवादल अध्यक्ष कमल शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल राजपूत, राजू वैष्णव सहित कई लोग उपस्थित थे।
फोटो केप्शन:- जावदेश्वर गांव में ग्रामीणों ने किया कांग्रेस नवागत जिलाध्यक्ष का स्वागत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *