बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा हुए सड़क हादसे का शिकार, हाथ और आंख में चोट

कटनी
खजुराहो से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा सड़क हादसे में घायल हो गए। कटनी आने के दौरान रास्ते में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया| इस हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है जबकि वीडी शर्मा के हाथ और आंख मे चोट आई है| बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक आये पशुओं को बचाने में उनका वाहन पलट गया|  

जानकारी के मुताबिक, गुरूवार सुबह खजुराहो लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी वी डी शर्मा पन्ना से कटनी आते समय अमानगंज के आस पास दुर्घटना के शिकार हो गए| सड़क पर अचानक आये मवेशी को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई| इस हादसे में उनके वाहन को बड़ा नुकसान हुआ है| वीडी शर्मा के हाथ और आंख मे चोट आई है|  घायल अवस्था मे वी डी शर्मा  को कटनी लाया गया, जहां डाक्टरों ने हाथ और आँख में चोट बताते हुए आराम करने की सलाह दी| अब एक्सरे में पता चल सकेगा कि उनके हाथ में फ्रेक्चर है या नहीं| 

गौरतलब है कि आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा की तैयारियों का जायजा लेने वीडी शर्मा प्रवास पर हैं। खबर के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कुशलक्षेम जानने उत्सुक थे। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद भी शर्मा प्राथमिक इलाज के बाद विजयराघवगढ़ जनसम्पर्क के लिए रवाना हो गए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *