बीजेपी ने राज्यसभा के लिए सुधांशु त्रिवेदी और सतीश दुबे को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली
बीजेपी ने राज्यसभा की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी और बिहार से सतीश चंद्र दुबे को अपना उम्मीदवार बनाया है। राम जेठमलानी के आकस्मिक निधन के बाद बिहार की राज्यसभा सीट खाली हो गई थी। उत्तर प्रदेश की सीट पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद खाली हुई थी। उम्मीदवारी के लिए बीजेपी और जेडीयू के बीच खींचतान की भी खबरें थीं।
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। इसके अलावा बिहार से उम्मीदवार सतीश दुबे 2014 में वाल्मीकिनगर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। वह नरकटियागंज से विधायक भी रह चुके हैं। सुधांशु त्रिवेदी लंबे समय तक अकैडमिक्स से जुड़े रहे।

एक सीट के लिए थे कई दावेदार
बिहार में एक राज्यसभा सीट के लिए कई नाम सामने आ रहे थे। पूर्व कानून मंत्री रामजेठ मलानी का कार्यकाल 2022 में खत्म होना था लेकिन उनका आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद जेडीयू और बीजेपी दोनों की नजर इस सीट पर थी। जेडीयू की तरफ से केसी त्यागी का नाम भी चर्चा में था। इसके अलावा सैयद महमूद अशरफ का भी नाम सामने आया था।

16 अक्टूबर को मतदान
राज्यसभा की इन दोनों सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। बिहार की सीट से राज्यसभा के सदस्या का कार्यकाल तीन साल को होगा क्योंकि दिवंगत राम जेठमलानी का कार्यकाल 2022 को खत्म होना था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सदस्य का कार्यकाल पांच साल का होगा। अरुण जेटली ने 2018 में राज्यसभा के सांसद की शपथ ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *