बिहार विधानसभा में बोेले CM नीतीश- जातीय आधार पर होनी चाहिए अगली जनगणना
पटना
बिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र में तीसरे दिन की कार्रवाई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आर्थिक आधार पर सवर्ण आरक्षण उचित है। आर्थिक आधार पर आरक्षण से गरीबों को फायदा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगली जनगणना जातीय आधार पर होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाई जानी चाहिए। सवर्ण आरक्षण से किसी को हानि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जाति की जनगणना के आधार पर आरक्षण को बढ़ाया जाए। नीतीश कुमार ने कहा कि 2011 के जातिगत सर्वे में कई खामियां थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अपराध में कमी आई है। उन्होंने कहा कि देश में अपराध को लेकर बिहार 22वें स्थान पर है। आबादी बढ़ रही और अपराध के आंकड़े नीचे गए हैं। इस दौरान भाजपा के सदस्यों ने भी नीतीश कुमार की बातों का समर्थन किया।