बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार को दूसरी बार सेवा विस्तार

पटना 
बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार को दूसरी बार सेवा विस्तार मिला है। केंद्र सरकार ने छह माह के लिए सेवा विस्तार की इजाजत दे दी है। इसके साथ ही उनका कार्यकाल बढ़ गया है। अब फरवरी 2021 तक वह मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे।

दीपक कुमार 1984 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह 29 फरवरी 2020 को सेवानिवृत होनेवाले थे। केंद्र की इजाजत के बाद राज्य सरकार ने छह महीने के लिए उन्हें सेवा विस्तार दिया था जो 31 अगस्त को सामाप्त हो रहा है। माना जा रहा है कि बिहार चुनाव और कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्हें सेवा विस्तार मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *