‘बिहार की शान हैं शत्रुघ्न सिन्हा लेकिन चुनाव में उनके खिलाफ करूंगा प्रचार’

 
पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बयान जारी करते हुए कहा कि वह बतौर अभिनेता बिहार की शान है लेकिन राजनीति की लड़ाई में वह उनके खिलाफ प्रचार करेंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी शत्रुघ्न सिन्हा से व्यक्तिगत नहीं बल्कि राजनीतिक लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सिन्हा ने भाजपा से अलग होकर कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में वह एनडीए का हिस्सा नहीं रहेंगे और हम बिहार एनडीए का हिस्सा हैं।

वहीं भाजपा नेता अजीत चौधरी का कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा के विचार अब देश विरोधी ताकतों के साथ मिल गए हैं। इसके चलते देशहित चाहने वाला कोई भी व्यक्ति उनके साथ किसी प्रकार के राजनीतिक संबंध नहीं रखना चाहेगा।

गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे। भाजपा ने पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को प्रत्याशी बनाया है। कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो शत्रुघ्न सिन्हा और रविशंकर प्रसाद के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *