बिपाशा बासु ने सोशल मीडिया पर की चुम्मियों की बरसात, पति को इस अंदाज में विश किया वैलेंटाइन डे

मुंबई 
बंगाली ब्यूटी और बॉलीवुड की हसीना बिपाशा बासु हमेशा अपने बोर्ड और खुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ना सिर्फ उनकी एक्टिंग में बल्कि रियल लाइफ में भी वो काफी बिदांस रहती हैं। पति करण सिंह ग्रोवर से प्यार जताने का मौका भी वो कभी नहीं चूंकती। तभी तो इस वैलेंटाइन डे पर भी उन्होंने पति करण पर चुम्मों की बौछार कर दी। 

14 फरवरी यानी वैलेंटाइन के दिन बिपाशा बासु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडिल पर अपना और करण सिंह ग्रोवर का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो पति करण को वैलेंटाइन विश करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में बिपाशा बासु ने करण पर चुम्मियों और किसों की बौछार कर दी हैं। 

वीडियो को शेयर करके बिपाशा ने लिखा, ''हर साल में वैलेंटाइन का इंतजार करती हूं…मेरे हसबैंड इस दिन मेरे लिए कुछ ना कुछ स्पेशल जरूर लिखते हैं हमारे प्यार और मेरे लिए। ही मेक मी फील सो स्पेशल..।'' 

इतना ही नहीं वैलेंटाइन की रात में बिपाशा ने पति करण सिंह के साथ फिल्टर में भी एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कपल्स गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है शेयर कि गाना उनका नया लव एंथम है। साथ ही करण उनकी मैडनेस और क्रेजी लाइफ के पार्टनर हैं। 

बिपाशा बासु और करण सिंह ने साल 2015 में शादी कर ली थी। फिल्म अलोन के बाद ही दोनों शादी के खूबसूरत बंधन में बंध गए थे। हलांकि दोनों ही बीते सालों से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। लेकिन फिटनेस की मिसाल ये कपल इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स और चाहने वालों के लिए हमेशा ही फोटो शेयर करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *