बारिश से प्रभावित ज़िलों का सर्वे करेंगे अफसर, सरकार मदद के लिए तैयार

भोपाल
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जान माल का बड़ा नुकसान हुआ है। कई जिलों में फसल भी खराब होने की जानकारी मिल रही है। बारिश से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने अफसरों को जिलों की स्थिति और हालात पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं। जिसके बाद उनकी मदद के लिए ऐलान किया जा सके। राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया को बताया कि अफसरो को बाढ़ और बारिश से हुए नुकसान पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने के बाद मदद की घोषणा की जाएगी।

प्रदेश के आधे जिले भारी बारिश की चपेट में हैं। मौसम विभाग भी लगातार बारिश के अलर्ट जारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक अबतक प्रदेश में बारिश और बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के 270 कस्बे बारिश और बाढ़ से प्रभावि बताए जा रहे हैं। यहां के करीब तीन हज़ार से अधिक मकानों को नुकसान हुआ है।  प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि सीएम कमलनाथ से मुलाकात के बाद बारिश और बाढ़ प्रभावितों के लिए मदद की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *