बारिश से टला कमलनाथ का बदनावर दौरा

भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उपचुनाव को लेकर आज से मैदान में उतरने वाले थे, लेकिन तेज बारिश के चलते उनका दौरा टल गया है। अब कमलनाथ सात जुलाई को बदनावर जाएंगे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। हालांकि कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और सज्जन सिंह वर्मा तीनों भोपाल से रतलाम के सैलाना के लिए सुबह रवाना हो गए थे। यहां से तीनों को बदनावर जाना था।
सैलाना में उन्होंने विधायक हर्ष विजय गेहलोत के पिता प्रभुदयाल गेहलोत की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर कमलनाथ ने का कि प्रभुदयाल गेहलोत हमेशा से ही सैलाना के विकास के लिए समर्पित रहे हैं। उनके जाने के बाद उनके बेटे हर्ष विजय गेहलोत ने सैलाना के विकास की जिम्मेदारी संभाली है।
सैलाना के बाद दोपहर में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह बदनावर पहुंचना था, जहां पर उन्हें लोकतंत्र बचाओं अभियान की शुरूआत करना थी। साथ ही कार्यकर्ताओं की बैठक लेना थी, लेकिन यहां पर आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी। दोपहर तक बारिश लगातार जारी रही। इसके चलते उन्होंने अपने दौरे को फिलहाल टाल कर अब सात जुलाई को यहां पर आने का तय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *