बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, दिन का तापमान गिरा, आज मौसम में इस बदलाव की संभावना

रायपुर
 पिछले कुछ दिनों से राजधानी समेत प्रदेश में जारी हल्की बारिश से दिन के तापमान में आई कमी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। राजधानी में सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री कम रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

बस्तर संभाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार न्यूनतम तापमानों में प्रदेश में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

बस्तर संभाग में सामान्य से उल्लेखनीय अधिक रहा, जबकि रायपुर संभाग में सामान्य से अधिक तथा शेष संभाग में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मंगलवार को राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रह सकता है।

तापमान
रायपुर 23.2 15.8
माना एयरपोर्ट 22.9 15.2
बिलासपुर 23.6 14.4
पेंड्रा रोड 19.6 9.9
अंबिकापुर 18.7 9.0
जगदलपुर 20.9 15.1
दुर्ग 25.8 14.2
राजनांदगांव 24..4 13.8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *