बारिश को लेकर एक बार फिर येलो अलर्ट

रायपुर। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही दो द्रोणिका के चलते सोमवार से राज्य कई हिस्सों में हल्की और भारी वर्षा हो रही है। तो कहीं बूंदाबादी हुई। छत्तीसगढ़ में अब तक 266.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर में मंगलवार की सुबह से वर्षा हो रही है। इससे लोगों को दोपहर तक उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक विंडशियर जोन 15 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर स्थित है। इससे अगले दो दिन प्रदेश के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड?ेने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगड़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। गरज चमक के साथ प्रदेश में भारी वर्षा होने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 30 जून को बस्तर संभाग और सरगुजा संभाग तथा ऐसे लगे जिलों में भारी बारिश प्रबल संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *