बाबा भीमराव अंबेडकर की 128 वी जयंती कांग्रेस जनों द्वारा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई

 

 

झाबुआ

 देशके संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की 128 वी जयंती अवसर पर उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेस जनों द्वारा उनकी जयंती प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई.

 

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल जी भूरिया उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि  देकर कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा बाबा भीमराव अंबेडकर साहब देश के प्रथम कानून मंत्री के रूप में उन्होंने देश के संविधान का निर्माण किया जिन्हें देशभर के लोग आज भी उन्हें संविधान निर्माता के रूप में उन्हें याद करते हैं जिन्होंने आजादी के समय पूरे देश में जो कुरूतीया फैली हुई थी उन्हें दूर करने के लिए उनके द्वारा अभियान चलाया  गया जिसमें वह सफल हुए और दलित और बोद्ध वर्गों को हीन भावना से देखकर उनका तिरस्कार किया जाता था उन्होंने देशव्यापी अभियान  चलाया जब छुआछूत की भावना ने देश में पैर पसार लिए थे उनको दूर करने में उनकी ही भूमिका कारगर साबित हुई फिर देश में निचले तबके को सम्मान मिला उन्हें नो नो भाषाओं का ज्ञान था वह उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 32 पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया आज उनकी जयंती पर हम प्रेरणा दिवस के रूप में मना कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दोहराते हैं .

जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा की बाबा साहब दलित समाज के उत्थान और उन्हें जागरूक करने में उनका योगदान अतुल्य हे उन्होंने जातिवाद के खिलाफ अपना आंदोलन हमेशा जारी रखा जब देश में छुआछूत का बोलबाला चल रहा था तो उन्हें छुआछूत को समाप्त करने का बीड़ा उठाया जिसमें वह सफल रहे उनके मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से भी नवाजा गया आज उनकी जयंती अवसर पर  उनके पद चिन्हों पर चलने का हम संकल्प लेकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी वह आज ही इस शुभ अवसर पर हम समस्त कांग्रेसजन  यह संकल्प भी लेवे की अपने क्षेत्र के लोक सभा के कांग्रेस प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने में जुट  जाए .

इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय पांडे अलीमुद्दीन सैयद मानसिंह मेडा वीरेंद्र मोदी साबिर फिटवेल शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना प्रकाश जैन नाथू लाल मिस्त्री जितेंद्र अग्निहोत्री राजेश भट्ट मनीष व्यास हर्ष भट्ट गोपाल शर्मा बलवीर सिंह सोहेल जितेंद्र शाह जय मुनिया विनय भाबोर बबलू कटारा वसीम सैयद प्रशांत बामनिया दीपू डोडिया र हेमंत कटारा संजय परमार एवं समस्त कांग्रेस पदाधिकारी गण ब्लॉक कांग्रेस युवा कांग्रेस शहर कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई समस्त मोर्चा संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ता गण ने विशेष रूप से स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय मैं आयोजित जयंती अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब की जयंती को प्रेरणा दिवस के रूप में मना कर कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल जी भूरिया को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *