बाढ़ के बाद असम में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

गुवाहाटी
अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्रबिंदु अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में था। फिलहाल किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है। बता दें कि बाढ़ के चलते असम में वैसे ही जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में भूकंप से झटकों से वहां लोग दहशत में हैं।

बाढ़ के चलते सुरक्षित स्थानों में ठहरे हुए लोग भूकंप के झटकों के कारण खुले मैदान की ओर भागने लगे। असम में कुछ सेकंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए। उधर बाढ़ के चलते असम बदहाल है। यहां 29 जिलों में हालात जस के तस बने हुए हैं। बाढ़ से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है और 57 लाख लोग प्रभावित हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य के 29 जिले प्रभावित हैं। यहां बाढ़ से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *