बर्फीली हवाओं का शहर में खौफ, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस

भोपाल
हिमालय की पहाड़ियों की हो रही बर्फबारी के कारण वहां से आ रही बर्फीली हवाओं का शहर में खौफ बरकरार है। कल रातका न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस था जो ठंड के खौफ बरकरार रखे है।  

अगले 24 घंटां के बारे में मौसम विभागका अनुमान है कि शीत लहर का दौर अगले तीन दिन तक जारी रहने की संभावनाहै। मौसम विभाग ने आज सुबह 8.30 बजे शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया।  यहां रविवार को रात का तापमान मामूली बढ़त के साथ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.4 डिग्री कम था। दिन के तापमान में भी हल्का सुधार हुआ है। अधिकतम तापमान  बढ़त के साथ 26  पर पहुंचा। 
 
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ अभी पाकिस्तान के आस-पास बना हुआ है। ऐसे में भोपाल सहित लगभग पूरे प्रदेश में 31 दिसंबर की रात का तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच रह सकता है। हवाओं की गति बढ़ने से शीत लहर का खौफ और बढ़ेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *