बढ़ते अपराध और किसानों की समस्याद पर की बात 

 भोपाल 
पूर्व मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम को मंत्रालय में मुख्य मंत्री कमलनाथ से मुलाक़ात की। मंत्रालय से बाहर आए शिवराज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उन्होंाने मुख्य मंत्री से किसानों से किये वादे निभाने की बात कही है। मौसम के कारण फसल बिगड़ने और किसानों की समस्यााओं का जिक्र करते हुए शिवराज ने मुख्यरमंत्री  कमलनाथ से मांग की है कि किसानों को पाले से बिगड़ी फसलों का मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा सरकार को फसलों का सर्वे कराना चाहिए। किसान कर्ज़माफ़ी में जो विसंगति और शिकायतें आ रही हैं वो भी दूर की जाएं,ताकि किसानों को योजना का लाभ मिल सके। सिंह ने कर्ज़ माफी की स्पष्ट नीति बनाने का अनुरोध भी किया।

उन्होंने बताया कि मुख्यीमंत्री से प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम को लेकर भी चर्चा हुई है। साथ ही शिवराज ने अपनी विधानसभा बुधनी के रोके गए विकास कार्यों को आरंभ करने पर भी बात की। गौरतलब है कि शिवराज विभिन्नक मुद्दों पर सरकार के खिलाफ हमलावर होते हुए तीखे बयान देते रहे हैं। बढ़ते अपराधों और तबादलों पर टिप्पवणी करते हुए शिवराज ने बुधवार को कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधी फिर सिर उठा रहे हैं। बच्चों के अपहरण हो रहे हैं, हत्याएं हो रही हैं और डाकू समस्या फिर गंभीर होने लगी है। मुख्यमंत्री कमलनाथ तबादलों के फेर में न पड़ें और प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दें।

उन्होंने बच्चों के अपहरण की लगातार बढ़ रही घटनाओं पर चिंता भी जताई और प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर प्रदेश सरकार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ये क्या हो रहा है, नई सरकार के आने के बाद से पुलिस महकमे में ही 800 से ज्यादा ट्रांसफर हो चुके हैं। मुख्यमंत्री इस खेल को छोड़कर प्रशासन संभालें और कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। प्रदेश की जनता की सुरक्षा की हमें चिंता है। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करूंगा कि वे कानून व्यवस्था के मामले में आरोप-प्रत्यारोप न करें, जनता की सुरक्षा करना उनकी ड्यूटी है। सरकार जनता की सुरक्षा पर ध्यान दे।

चौहान ने कहा कि हमारी सरकार के समय में हमने तय किया था कि मध्यप्रदेश की धरती पर एक भी डकैत नहीं रहेगा। लेकिन प्रदेश में अब फिर से डकैत गिरोह सक्रिय होने लगे हैं। सरकार ने अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो डकैत फिर से प्रदेश में खेलने लगेंगे। चौहान ने कहा कि प्रदेश में दिन दहाड़े बच्चों के अपहरण हो रहे हैं। इससे दुर्भाग्यपूर्ण कोई बात नहीं है। उन माँ-बाप की स्थिति हम समझ सकते हैं, जिनके बच्चों का अपहरण हुआ है। जरूरत इस बात की है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी सरकार भी इसे समझे और कानून व्यवस्था सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाए।  
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *