बढ़ती जा रही है रिया और प्राची की लड़ाई
रिया और प्राची की लड़ाई काफी हिंसक हो गई है। रिया ने दुष्टता करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और प्राची भी उससे उलझती गई। रिया से लड़ना नहीं चाहते हुए भी प्राची को लड़ाई में पड़ना पड़ा। रिया ने तो प्राची को मारने तक की साजिश कर ली थी। प्रज्ञा की वजह से प्राची की जान बच जाती है।
नए एपिसोड के प्रोमो में देखने को मिला है कि प्राची प्रज्ञा को अस्पताल ले जाती है। रिया भी अस्पताल आ जाती है। प्राची और रिया में जमकर झगड़ा होती है और इसी बहस में रिया बता देती है कि वह प्राची पर कार चढ़ाना चाहती थी उसकी मां पर नहीं। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं होता है।
वह यहां तक कह देती है कि उसे खुशी है कि उसने प्राची के करीबी किसी को तो चोट पहुंचा दी। इससे प्राची को भी चोट पहुंचेगी। इस बात पर प्राची रिया पर हाथ उठा देती है लेकिन रिया उसे पकड़ लेती है। बात इतनी बढ़ गई है कि अब फैन्स को इस बात का इंतजार है कि क्या इसमें अभि को बीच में आना पड़ेगा?