बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने दो महिलाओं को पीटा 

 सासाराम
                                                                                                   
बिहार के सासाराम जिले में दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग में बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ कर भीड ने जम कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से किसी तरह दोनों महिलाओं को निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करायी। पुलिस को महिलाओं को बचाने को लेकर भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर लाठी व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें दो पुलिस अधिकारी जख्मी हो गए। लोगों ने पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने करीब 500 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। 

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि मलियाबाग में दो महिलाओं को बच्चा चोरी के आरोप में वहीं के कुछ लोगों ने पकड़ लिया। देखते-देखते दो हजार की संख्या में लोगों ने महिलाओं की पिटाई शुरू कर दी। समय रहते इसकी सूचना पुलिस को मिली। फौरन घटनास्थल पर एसआई आरएन मांझी, कन्हैयालाल प्रसाद, आरके सिंह, विजय शकंर चौधरी, एनकेसिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद दोनों आरोपी महिलाओं को सीएचसी दावथ में लाया गया। जिसका इलाज चल रहा है। 
भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने पुलिस व वाहन पर हमला कर दिया। जिसमें कन्हैयालाल प्रसाद व एनके सिंह जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सीएचसी में हो रहा है। प्रथम जांच में आरोपित संगीता देवी, पति स्व. राजनाथ यादव व बेबी देवी, पति पप्पू यादव दोनों सगी बहनें बतायी जा रही हैं। दोनों अपना पता पटना के आलमगंज मुहल्ला बता रही है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों को साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *