पटना में दिनदहाड़े बुजुर्ग को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

पटना                                                                                                                                                    
राजधानी पटना में अज्ञात अपराधियों ने रविवार को दिनदहाड़े एक बुजुर्ग को एक के बाद एक पांच गोली मारी। ये वारदात पटना के पॉश इलाके में बोरिंग रोड में हुई है। आनन फानन में बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अज्ञात अपराधियों ने बुजुर्ग को पांच गोलियां मारी हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर आला पुलिस अधिकारी पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार जिस बुजुर्ग को गोली मारी गई है, वह होटल व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। घायल गंभीर अवस्था में उसे अस्पताला में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *