फिर धड़ाम सेंसेक्स, 1800 पॉइंट्स लुढ़का

मुंबई
कोरोना वायरस के मामलों के बढ़ते आंकड़ों के बीच अमेरिकी बाजार की गिरावट से संकेत लेते हुए बड़ी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार। बीएसई का सेंसेक्स 1096.15 अंक नीचे 27773.36 पर खुला। एनएसई का निफ्टी 5% के करीब गिरकर 8,063.30 पर खुला। खुलते ही सेंसेक्स की गिरावट 1800 के करीब पहुंच गई। सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर दिखाई दे रहे हैं। आज भी शेयर बाजार रेकॉर्ड गिरावट की ओर बढ़ता दिख रहा है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है, उनमें एचसीएल टेक, बजाज फाइनैंस, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा सबसे आगे हैं।

विदेशी शेयर बाजार किस दिशा में?
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में 6 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई। डाओ 6.3 पर्सेंट नीचे 20000 के स्तर के नीचे बंद हुआ, जबकि एसऐंडपी 500 में 5.18 पर्सेंट और नैस्डैक में 4.7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार आज मिले-जुले रुख के साथ आगे बढ़ते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *