प्रियंका चोपड़ा को मिला पति निक जोनस से गिफ्ट

ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते को लेकर उनके डेटिंग टाइम से लेकर शादी और अभी भी कई तरह की अटकलें लगाई जाती हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में तो यह तक कहा गया था कि यह कपल तलाक लेने जा रहा है, लेकिन दोनों ने इसे झूठी अफवाह बताया। ये दोनों सितारे एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और इसका सबूत उनकी तस्वीरों में साफ दिखाई देता है। प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जो दोनों के प्यारे रिश्ते को दिखाती है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी नई हील्स का फोटो पोस्ट किया। इस कूल शू फोटो के साथ उन्होंने निक जोनस को टैग किया, जिससे यह अंदाजा लगाना आसान है कि उन्हें यह हील तोहफे में उनके पति से मिली है।

वैसे कुछ ही दिन पहले प्रियंका को निक ने एक और खास गिफ्ट दिया था। उन्होंने पीसी को तोहफे के रूप में शानदार कार दी थी, इसकी तस्वीर भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

जोनस फैमिली के साथ बिताए पल
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी जेठानियों के साथ फोटो शेयर किया है जिसमें मस्तीभरे मूड में दिख रही हैं। इसके बाद उन्होंने एक और तस्वीर पोस्ट की जिसमें तीनों के साथ निक और उनके भाई भी दिखाई दे रहे हैं।

निक ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक जिफ विडियो पोस्ट किया था। वह प्रियंका के साथ चीयर्स करते दिखाई दिए थे। इसे उन्होंने जोनस ब्रदर्स के नए सॉन्ग 'कूल' के रिलीज के मौके पर पोस्ट किया था। इस गाने को रिलीज के कुछ घंटे बाद ही लाखों व्यूज मिल गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *