प्रियंका गांधी की ड्रेस को लेकर BJP नेता का विवादित बयान

मेरठ 
2019 लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान के साथ नेताओं की बदजुबानी भी जारी है। यूपी के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता जयकरण गुप्ता ने ऐसा ही एक विवादित बयान दिया है। अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने मर्यादा की हदें लांघ दीं। 

मेरठ में एक चुनावी कार्यक्रम में अप्रत्यक्ष रूप से प्रियंका गांधी की बाई से तुलना करते हुए बीजेपी नेता ने कहा, 'कांग्रेस के एक नेता तो बड़ी जोर-जोर से बोलते हैं, अच्छे दिन आए? उन्हें अच्छे दिन दिखाई नहीं देते। अरे स्कर्ट वाली बाई साड़ी पहनकर मंदिर में शीश (सिर) लगाने लगी…गंगाजल से परहेज करने वाले लोग गंगाजल का आचमन करने लगे…।' 
प्रियंका गांधी पर जयकरण गुप्ता के इस विवादित बयान का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं बीजेपी नेता के खिलाफ आई हैं। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *