प्रियंका की जेठानी ने शेयर किया देसी गर्ल और निक जोनस का ये वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 नई दिल्ली                                                                                                                                                                                 
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान सभी ने उन्हें बर्थडे की बधाई दी। इस खास मौके पर प्रियंका की जेठानी डेनियल जोनस ने निक और प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में निक और प्रियंका, अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे के सॉन्ग हौली-हौली पर डांस कर रहे हैं। दोनों इस गाने को खूब एंजॉय कर रहे थे। वीडियो शेयर करते हुए डेनियल ने लिखा, हैप्पी बर्थडे निक जोनस…तुम्हारे डांस और तुम्हें बहुत सारा प्यार।
 
पति के बर्थडे के खास मौके पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और इसके साथ ही बहुत प्यारा और इमोशनल मैसेज लिखा है। वीडियो में प्रियंका और निक के कुछ हैप्पी मोमेंट्स हैं। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, मेरी लाइफ की रोशनी। तुम्हारे साथ हर दिन पिछले दिन से बेहतर होता है। तुम दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करते हो। मैं अब तक जितने भी लोगों से मिली हूं तुम उनमें से सबसे प्यारे और अच्छे हो। मेरा होने के लिए तुम्हारा बहुत शुक्रिया। हैप्पी बर्थडे जान…मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।

बता दें कि दिसबंर 2018 में प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की थी। दोनों की शादी साल की सबसे चर्चित शादी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *