प्राइवेट सेक्टर के लिए खुला अंतरिक्ष का रास्ता, भारत में निजी कंपनियां भी लॉन्च कर पाएंगी सैटेलाइट

 नई दिल्ली 
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कई सेक्टर्स के लिए सुधारों की घोषणा की। वित्त मंत्री ने इस दौरान स्पेस सेक्टर से जुड़ी गतिविधियों में निजी क्षेत्र को भी शामिल करने की घोषणा की। अभी तक भारत में इसरो ही अंतरिक्ष से जुड़े मिशन को अंजाम देता था। सरकार के इस फैसले से निजी कंपनियां भी सैटेलाइट लॉन्च कर पाएंगी।  

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोला जा रहा है। उन्हें भी इस क्षेत्र में भागीदार बनाया जाएगा। प्राइवेट कंपनियों को भी बराबरी का अधिकार होगा। वे भी सैटेलाइट लॉन्च कर पाएंगी। निजी क्षेत्र की कंपनियों को इसरो की सुविधाओं का इस्तेमाल करने का मौका दिया जाएगा। भविष्य में ग्रहों की खोज या दूसरे ग्रहों की यात्रा के लिए प्राइवेट सेक्टर को आमंत्रित किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *