प्रमोद दुबे महापौर की दौड़ में आगे

रायपुर
नगर निगम में कांग्रेस की ज्यादा संख्या बल में पार्षदों के चुनकर आने के बावजूद पेंच फंस गया है। हालांकि निर्दलियों से बात हो गई है। पर सवाल कांग्रेस अपने ही कुनबे में किसके सिर ताज रखे यह भी दूसरा पेंच हो गया है। चार दावेदारों के नाम लगातार सामने आ रहे हैं उनमें प्रमोद दुबे का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके पीछे की वजह खुद कांगे्रस सूत्र बता रहे हैं कि निगम में कामकाज का अनुभव,पार्षदों को जोड़कर रखने की क्षमता, विपक्ष की दमदार मौजूदगी से भिड?े में सक्षम और सबसे बड़ी बात कांग्रेस नेताओं और पार्षदों के रायशुमारी में बन रही सहमति। फिर भी आखिरी मुहर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ही लगना है। समन्वय के लिए एजाज ढेबर या ज्ञानेश शर्मा में से किसी एक को सभापति की कुर्सी दे सकते हैं। लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद भी जब वार्ड पार्षद के लिए प्रमोद दुबे को टिकट दी गई तभी तय हो गया था कि उनके लिए महापौर की दूसरी पारी पार्टी ने तय कर लिया है। हालांकि पार्टी के भीतर ही एक कुनबा नहीं चाह रहा है कि दुबे पुन: महापौर बने। वरिष्ठ मंत्री के समर्थक ज्ञानेश शर्मा के लिए भी तगड़ी लाबिंग चल रही है। वहीं एजाज को मुख्यमंत्री का भरोसा है। 6 जनवरी तक उठापटक में हो सकता है कोई नया समीकरण बन जाए लेकिन अभी तक स्थिति में दुबे का नाम सबसे आगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *