प्रदेश शांति का टापू पर अब है अशांति, फेल हुई कानून-व्यवस्था -राकेश सिंह

भोपाल
 मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने  कमलनाथ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। राकेश सिंह ने कहा कि शांति का टापू मध्यप्रदेश अब अशांत हो गया है। कांग्रेस सरकार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है। कांग्रेस केवल और केवल अनर्गल आरोप लगाने में जुटी हुई हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टंडन  से मिलने राजभवन पहुंचे थे। उनके साथ कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी थे। भाजपा का यह प्रतिनिधिमंडल मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर एक्शन लेने की मांग को लेकर राज्यपाल से मुलाकात करने गया था।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने मीडिया से कहा कि मंदसौर में विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ता को गोली मारने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता की हत्या की गई। आए दिन हत्याएं और लूट की घटनाएं हो रही हैं। सरकार कानून व्यवस्था को संभालने में फेल साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *