प्रदेश के सभी 33 जेलों में बंदियों के स्वास्थ्य की हो रही है सतत जांच

रायपुर
प्रदेश की कुल 33 जेलों में 18 हजार से अधिक कैदी बंद हैं। यह जानकारी गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। कांग्रेस सदस्य अरूण वोरा ने जानना चाहा कि प्रदेश के कुल कितने केन्द्रीय, जिला और उपजेल संचालित हैं। इसके जवाब में गृहमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कुल पांच केन्द्रीय जेल, 12 जिला जेल और 16 उप जिला जेल हैं। इन जेलों में कुल 12 हजार 63 बंदियों को रखने की क्षमता है। 31 अक्टूबर तक इन जेलों में 18 हजार 281 कैदी बंद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के सभी 33 जेलों में बंदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए चिकित्सालय संचालित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *