प्रज्ञा ने प्राची को दी खुदकुशी की धमकी

प्राची को तुरंत बुलाकर खून मांगने के प्रज्ञा के फैसले ने अभि की जान बचा ली। प्रज्ञा ने प्राची को यह भी नहीं पता लगने दिया कि उसका खून अभि की जान बचाने के लिए मांगा था। उधर दासी और ताईजी रिया को अभि की हालत के लिए दोष देती हैं और उसे अभि से हर हाल में दूर रहने के लिए कहती है।

आने वाले एपिसोड में देखा जा सकता है प्राची प्रज्ञा से बार-बार उस आदमी के बारे में पूछती है कि उसका खून किस आदमी को दिया है। हालांकि, प्रज्ञा उसे कुछ भी बताने से इनकार कर देती है। वह उसे यह भी कहती है कि अलग वह बार-बार ये बात पूछेगी तो वो भी वही करेगी जो प्राची ने किया था, यानी खुदकुशी की कोशिश। प्रज्ञा के पास उसके प्राची के सवालों से पीछा छुड़ाने का यह सबसे आसान तरीका है। सरिता उसके इस तरीके से खुश नहीं है।

देखने वाली बात यह है कि क्या प्रज्ञा और प्राची को किसी ने अस्पताल में देखा? क्या दासी और आलिया ने प्रज्ञा के देखा? फैन्स यह देखने का भी इंतजार कर रहे हैं कि क्या अस्पताल से छूटने के बाद अभि फिर से प्रज्ञा से मिलने की कोशिश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *