प्रज्ञा के रोड शो का हुआ विरोध, दिखाए गए काले झंडे..BJP कार्यकर्ताओं ने की विरोधियों की पिटाई

भोपाल
देश में एक तरफ जहां तीसरे चरण की 117 सीटों पर मतदान जारी हैं। वहीं अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार जारी है। ऐसे में आज प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल (Bhopal) में अपना रोड शो निकला जहां पर अब उनका विरोध होता नजर आया है। जाहिर है प्रज्ञा अपने विवादित बयानों की वजह से लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। वहीं उनकी जमकर आलोचना भी हो रही है।

इसी बीच अब साध्वी के रोड शो में कुछ युवकों ने उनका विरोध किया है। हालांकि विरोध करने वाले युवकों को बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP Workers) ने घेर लिया। साथ ही उनकी जमकर पिटाई की है।

Madhya Pradesh: BJP workers thrashed an NCP worker at SDM office in Bhopal after he allegedly showed black flags to Pragya Singh Thakur, BJP LS candidate from Bhopal, during her roadshow. pic.twitter.com/WsbgIiThWD

— ANI (@ANI) April 23, 2019

कल नामांकन दाखिल करने के बाद आज पहली बार प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) भोपाल की जनता के बीच हैं। वह रोड शो कर रही हैं जहां कार्यकर्ताओं की ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। बहरहाल वह भगवा और हिंदूवाद को अपने रोड शो में जोर शोर से दर्शाती नजर आ रही हैं और उनकी गाड़ी पर भी 'मैं हिंदू भगवाधारी' लिखा हुआ नजर आया। लेकिन इसी बीच प्रज्ञा के रोड शो (Road show) का कुछ युवकों ने विरोध किया। विरोध करने वाले युवकों ने प्रज्ञा को काले झंडे दिखाए जिसके बाद बोजेपी कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी करते हुए जमकर पिटाई कर दी।

रिपोर्ट के मुताबिक़, बताया जा रहा यही कि, प्रज्ञा को काले झंडे दिखाने वाले युवकों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि, बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रशासन का भी खौफ नहीं है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कैसे बीजेपी के समर्थक एसडीएम ऑफिस के अंदर गुंडागर्दी करते नजर आ रहे हैं।

इस चरण में गुजरात की सभी 26 और केरल की सभी 20 सीटों के साथ असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में 14-14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, गोवा की दो और दादर नगर हवेली, दमन दीव तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल हैं। तीसरे चरण के मतदान में करीब 18.56 करोड़ मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए 2.10 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *