पैसे की किल्लत दूर करेंगी ये 10 चीजें

हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके पास सबसे ज्यादा पैसे हो। इसके लिए लोग दिनरात मेहनत भी करते हैं लेकिन बावजूद इसके घर में पैसों की किल्लत बनी रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको फेंगशुई के कुछ वास्तु टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाने से घर में पैसों की किल्लत नहीं होगी। इतना ही नहीं, इन फेंगशुई टिप्स को फॉलो करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी।

 घर में लगाएं गुडलक प्लांट
फेंगशुई शास्त्र में क्रासुला के पौधे को मनी प्लांट भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह पौधा चुंबक की तरह पैसों को अपनी तरफ खींचता है। यह छोटा सा मखमली पौधा गहरे हरे रंग का होता है और इसका फैलाव बहुत जल्दी से होता है। साथ ही इसको पानी की जरुरत काफी कम होती है। ऐसे में आप भी इस गुडलक प्लांट को घर में लगाकर पैसों की किल्लत को दूर कर सकते हैं।

मेंढक की मूर्ति
पैसों की किल्लत से छुटकारा पाने के लिए 3 टांगों वाला मेंढक, जिसने मुंह में सिक्का पकड़ा हो उसे घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं। चीनी वास्तुशास्त्र यानि फेंगशुई के अनुसार इसे घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

घर में लगाएं बांस का पौधा
घर में बांस के पौधे लगाना भी शुभ माना जाता है। बांस के पौधे में हर विपरीत परिस्थितियों में लड़ने की क्षमता होती है। इसे घर पर रखने से पैसों की किल्लत के साथ-साथ नकारात्मक ऊर्जा व लड़ाई-झगड़े जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं।

मेन गेट पर लटकाएं छोटी-छोटी घंटीया
मेन गेट पर छोटी-छोटी घंटीया लटकाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही इससे आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

एक्वेरियम से दूर करें पासों की किल्लत
सिर्फ फेंगशुई ही नहीं, वास्तु के अनुसार भी घर में एक्वेरियम रखना शुभ होता है। पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर करने के साथ-साथ यह घर में सुख-शांति भी लाता है। इसे घर के मेन बेडरूम में पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। साथ ही इसमें सिर्फ 9 मछलियां रखें, जिसमें से एक काले रंग की और बाकी 8 गोल्डन रंग की हो।

फुक लुक साऊ भी करते हैं धन की वर्षा
चीन के लोग अपने घरों में फुक लुक साऊ की प्रतिमाएं जरूर रखते हैं। ये तीनों प्रतिमाएं चीन के तीन देवताओं की मानी जाती हैं, जिससे घर में सुख-शांति के साथ धन भी आता है। साथ ही इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती हैं।

तीन कछुए की मूर्ति
आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए घर में होजति की प्रतिमा भी रखें। इस प्रतिमा में एक के ऊपर एक तीन कछुए बैठे होते हैं। फेंगशुई में इन तीनों को सुख, शांति तथा वैभव का प्रतीक माना जाता है।

कॉइन ट्री
चीनी वास्तु फेंगशुई की मान्यता के अनुसार कॉइन ट्री को पुराने सिक्कों के प्रयोग से बनाया जाता है। इसे जहां भी रखा जाता है वह स्थान सदैव पैसें से भरा रहता है। पैसों की किल्लत दूर करने के लिए आप इसे अलमारी या उसके पास रख सकते हैं।

सिक्कों वाला हाथी
घर में सकारात्मक उर्जा लाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा में सिक्कों वाले हाथी प्रतिमा की रखें। माना जाता है कि हाथी अपनी सूंड से सारी पॉजिटिव एनर्जी व धन को अपनी तरफ खींचता है।

फाउंटेन से बनी रहेगी बरकत
घर में बरकत बनाए रखने के लिए फेंगशुई के अनुसार फाउंटेन लगाना भी शुभ होता है। फेंगशुई के अनुसार फाउंटेन घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। साथ ही इस बात का भी खास ख्याल रखें कि फाउंटेन के पानी का बहाव घर के सेंटर पॉइंट की तरफ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *