पेट्रोल, डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा, जानें आज क्या रही कीमतें

 
नई दिल्ली

 पेट्रोल, डीजल में तीन दिन की स्थिरता के बाद अब एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है। शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में उछाल नजर आया है। माना जा रहा है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से कीमतें बढ़ी हैं और आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और इजाफा हो सकता है।

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.12 रुपए रही, यहां कीमतों में 7 पैसे का इजाफा हुआ है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 75.82 रुपए रहा है। चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के दाम 72.84 और 72.38 रुपए रहे हैं।

वहीं डीजल की कीमतों में भी उछाल आया है। आज दिल्ली में डीजल का दाम 63.95 रुपए है। वहीं मुंबई में 67.05 रुपए प्रति लीटर पर डीजल बिक रहा है। चेन्नई और कोलकाता में कीमतें क्रमश: 67.64 रुपए और 65.87 रुपए रही है।

इंदौर में आज पेट्रोल की कीमत 73.35 रुपए रही है। वहीं डीजल के दाम बढ़कर 65.39 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *