पेट्रोल कीमतों के विरोध में कांग्रेस का बर्चुअल एजीटेशन शुरू

भोपाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने आज पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ आज बर्चुअल विरोध के अभियान की शुरूआत की।पहले ही दिन विचार विभाग की इकाईयों ने लगभग सौ से अधिक वीडियो रिकार्ड किये।जो जनता की तकलीफ बयां करता है।

गुप्ता ने बताया कि पूरी दुनिया में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें गिर रहीं हैं लेकिन भारत में आसमान छू रहीं हैं।हमारी सरकार ने इसे मुनाफा कमाने का साधन बना लिया है ।जिससे बेरोजगारी से बेहाल नागरिक और मर गया है। आपको हैरानी होगी कि पाकिस्तान में भारतीय मुद्रा में पेट्रोल की कीमत 34.27₹,श्रीलंका में₹66.01,बंगलादेश में₹78.07 और नेपाल में ₹60.48 है।तब भारत में₹ 81.67 है।

पेट्रोल डीजल मंहगा होने से माल भाड़ा,आवागमन,परिवहन सब की कीमत बढ़ गयी है।इससे मंहगाई का ग्राफ फिर से ऊपर जायेगा।इन कीमतों के बढ़ने का कोई तर्क नहीं है।करों की मार से मध्यम वर्ग और गरीब को बर्बाद किया जा रहा है।

 इस मूल्यवृद्धि के खिलाफ इस अभियान के लिये पेट्रोलियमकीमतेंकम_करो  पेज भी बनाया गया  है।कोई भी आम नागरिक इस पर अपनी भावनायें पेज लाइक कर डाल सकता है।गुपता ने आग्रह किया कि अगर आप चाहते हैं कि ये कीमतें वास्तविक हों तो इस पेज को लाइक करिये इस पर अपने विचार डालिये अपना विडियो अपलोड करिये।ये पेज प्रताड़ित भारत की आवाज है।

यह पेज शोषण के खिलाफ बर्चुअल एजिटेशन है।सरकार के समक्ष प्रोटेस्ट है।हमें कोरोना ने घरों में कैद कर दिया है इसलिये सोशल प्लेटफार्म ही आपकी आवाज है।आइये इस आवाज को उन कानों तक ले चलें जिन्हें गरीब और मध्यम वर्ग की सिसकियां सुनायी नहीं देतीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *