पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पर कातिलाना हमला

ग्वालियर
शहर के मुरार थाना इलाके में हुरावली के पास कुछेक अज्ञात लोगों ने पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पर कातिलाना हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार पर भी पथराव किया। हमले में गोयल को चेहरे पर चोटें आई हैं।
सूत्रों ने बताया है कि हुरावली सिरोल क्षेत्र में बीती रात एक युवक की हत्या कर दी गई थी। पूर्व विधायक गोयल मृतक के परिजनों से मिलने जा रहे थे, तभी फूटी कॉलोनी के पास कुछेक लोगों ने उन्हें घेर लिया। नौ-दस की संख्या में आए इन लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए। बताते हैं कि हमलावरों ने उनके साथ झूमा-झटकी भी की। जिससे गोयल को चेहरे पर चोटें आई हैं।
घटना की खबर मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। हमलावर अज्ञात बताए गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गोयल निजी अस्पताल में उपचार ले रहे है। बताना मुनासिब होगा कि गोयल सिंधिया समर्थक हैं, और हाल ही में उनके साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। वे ग्वालियर पूर्व से भाजपा की ओर से प्रमुख दावेदार भी हंै। हमले में एक बसपा नेता का हाथ बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *