पूर्व मुख्यमंत्री ने अग्निकांड पीड़ितों को 5-5 लाख रूपए राहत की मांग

होशंगाबाद
होशंगाबाद के अग्नि पीड़ित गॉवों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिला। ऐसा भयावह दृश्य आज तक न देखा और न सुना था। भोपाल के नर्मदा अस्पताल में 13 लोग भर्ती हैं। जिला अस्पताल में 4 लोग भर्ती हैं। नेशनल अस्पताल में 3 भर्ती है। तीन लोग असमय दावानल में अपनी जिंदगी खो चुके हैं। अग्निकांड पीड़ितों को प्रदेश सरकार शीघ्र राहत प्रदान करे। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवराजसिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि ऐसी भयानक आग हमने अपने जीवन में न ही देखी न सुनी। घायलों को देखा तो दिल व्यथित हो गया। दोनों तरफ खेतों में भयानक आग लगी थी। रास्ते में ही कई लोग झुलस गए। मैं परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं पीड़ित लोग शीघ्र स्वस्थ हों। होशंगाबाद एवं सुहागपुर विधानसभा के बरा बाजार, कला नीमसार, चंद्रपुरा, लोहारिया, मोर कलाई, तारा अरोड़ा, ग्वारी खुर्द, धौखेड, पथौरी, वसुनिया, जवानी राजपुरा, जवानीबीच सहित कई गांव प्रभावित है। 

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि हम प्रदेश सरकार से मांग करते है कि मृतक के परिवार को 5-5 लाख रूपए दिए जाए। घायलों को 50-50 हजार रूपए तत्काल दिए जाए और इलाज का पूरा खर्चा उठाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री कमलनाथ से बात करके आग्रह करेंगे कि अग्नि का आकंलन कर शीघ्र मुआवजा दिया जाए। पैसे के अभाव में उपचार बंद न हो इसलिए अस्पताल प्रबंधन से मैंने स्वयं बात की है। सार्वजनिक अपील में करना चाहता हूँ कि किसान भाई जब दूसरे की फसल खडी है तो नरवाई न जलाए। आप तो नरवाई जलाते है मगर दूसरे की जिन्दगी जल जाती है। 

श्री चौहान ने कहा कि तीन माह पहले ऐसी कभी कोई किसानों को दिक्कत नहीं हुई। प्रदेश सरकार से आग्रह करेंगे कि पीडितों को शीघ्र राहत मिले, नहीं तो हम सरकार के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।  

इस अवसर पर सांसद श्री राव उदयप्रताप सिंह, विधायक गण डॉ. सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *