पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी की मौत, लंबे वक्त से थीं बीमार
भोपाल
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का आज दिल्ली में निधन हो गया। वो लंबे वक्त से बीमार चल रहीं थीं और दिल्ली में ही उनका इलाज चल रहा था। मध्य प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और उनके बेटे अजय सिंह ने इसकी पुष्टि की है। मां की मौत की जानकारी मिलते ही अजय सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।