पूर्व मंत्री बृजमोहन के सरकारी बंगला खाली करने की मांग पर सामाजिक कार्यकर्ता का आंदोलन, गिरफ्तार

रायपुर
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा (BJP) विधायक बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agrawal) के सरकारी बंगला को खाली नहीं करने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता (Social Activist) कुणाल शुक्ला ने मोर्चा खोल दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला ने गुरुवार को बृजमोहन अग्रवाल के घर के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की।

पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कुणाल शुक्ला ने पुलिस पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, बृजमोहन अग्रवाल और उनकी सरकार ने जनादेश खो दिया है। अब वो मंत्री नहीं हैं, इस बंगले के लिए वो अधिकृत नहीं हैं। इसलिए उन्हें यह बंगला खाली करना होगा। लेकिन इसके बाद भी पिछले पांच महीने से वो बंगले पर कब्जा जमाए हुए हैं।

उन्होंने बताया कि उनका ये बंगला वर्तमान के मंत्री को आवंटित किया जा चुका है। लेकिन इसके बाद बृजमोहन इस बंगले को खाली करने को तैयार नहीं हैं। पुलिस गिरफ्तारी के बाद सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा, उनका ये आंदोलन यहीं समाप्त नहीं होगा। जब तक बृजमोहन अग्रवाल ये सरकारी बंगला खाली नहीं कर देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *