पूनम महाजन ने प्रिया दत्त को एक लाख से ज्यादा वोटों से दी पटखनी, जानें बाकी बेटे-बेटियों का हाल

 नई दिल्ली
  लोकसभा की 542 और चार राज्यों -आंध्रप्रदेश, ओडिशा, सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश- की विधानसभाओं के चुनाव के लिए मतगणना गुरुवार को हुई। 542 सीटों के लिए 8,000 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। देशभर में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए। इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसी भी पांच मतदान केन्द्रों के ईवीएम के वोटों को वीवीपैट पर्चियों से मिलान किया गया।

– प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन
इस बार मुंबई की मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट पर बेहद रोमांचक मुकाबला रहा। यहां भाजपा की पूनम महाजन ने कांग्रेस की प्रिया दत्त को 1,30,005 वोटों से हरा दिया है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में पूनम महाजन ने कांग्रेस की प्रिया दत्त को इस सीट पर मात दी थी। पिछले लोकसभा चुनावों में यहां पुनम महाजन को 4 लाख 78 हजार 535 वोट मिले थे, जबकि प्रिया दत्त महज 2 लाख 91 हजार 764 वोट हासिल कर पाईं थीं। दिवंगत भाजपा नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वे यहां से वर्तमान में सांसद भी हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार प्रिया दत्त से है। वहीं बसपा ने भी इस सीट पर इमरान मुस्तफा खान को मैदान में उतारा है। यहां 29 अप्रैल को चौथे चरण में वोटिंग हुई थी। भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे प्रमोद महाजन की 2006 में हत्या के बाद उनकी बेटी पूनम ने राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने कुछ साल तक कुछ साल तक पार्टी संगठन में काम करने के बाद उन्हें 2010 में भाजपा ने भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया।

2014 में पूनम महाजन ने कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराया
2014 में पूनम महाजन ने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की प्रिया दत्त को करीब दो लाख वोटों से हराया। इसके बाद 2016 में भाजपा ने उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर से पूनम महाजन और प्रिया दत्त आमने-सामने हैं।

पिछले तीन आम चुनावों में क्या रही है स्थिति:
2004 में कांग्रेस के एकनाथ गायकवाड़ ने शिवसेना प्रत्याशी मनोहर गजानन जोशी को 13329 (2.59%) वोटों के अंतर से हराया था। एकनाथ को 256282, जबकि मनोहर जोशी को 242953 वोट मिले थे। यहां मतदान का प्रतिशत 46.05 रहा था। 2009 में कांग्रेस की प्रिया दत्त ने भाजपा प्रत्याशी राम जेठमलानी को 174555 वोटों के अंतर से हराया था। प्रिया दत्त को 319352, जबकि जेठमलानी को 144797 वोट मिले थे। यहां मतदान का प्रतिशत 39.52 रहा था। 2014 में भाजपा की पूनम महाजन ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रिया दत्त को 186771 वोटों के अंतर से हराया था। पूनम महाजन को 478535, जबकि प्रिया दत्त को 291764 वोट मिले थे। यहां मतदान का प्रतिशत 48.67 रहा था।

– कांग्रेस नेता सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त 
मुंबई उत्तर मध्य से बीजेपी उम्मीदवार पूनम महाजन ने कांग्रेस की प्रिया दत्त को तकरीबन 130005 वोटों से चुनाव हरा दिया है।

फिल्म अभिनेता और राजनेता सुनील दत्त और नर्गिस की बेटी प्रिया दत्त मुंबई उत्तर-मध्य से लगातार दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। यहां उनका मुकाबला मौजूदा सांसद पूनम महाजन से है। वहीं बसपा ने भी इस सीट पर इमरान मुस्तफा खान को मैदान में उतारा है। यहां 29 अप्रैल को चौथे चरण में वोटिंग हुई थी।
 
2014 में प्रिया दत्त को करना पड़ा था हार का सामना
2014 में पूनम महाजन ने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और कांग्रेस की प्रिया दत्त को करीब दो लाख वोटों से हराया। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रिया दत्त को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि 2005 में पिता सुनील दत्त के निधन के बाद प्रिया दत्त उपचुनाव जीतकर पहली बार सांसद बनी थीं। संजय दत्त के पिता और बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त भी सांसद रह चुके हैं।

पिछले तीन आम चुनावों में क्या रही है स्थिति:
2004 में कांग्रेस के एकनाथ गायकवाड़ ने शिवसेना प्रत्याशी मनोहर गजानन जोशी को 13329 (2.59%) वोटों के अंतर से हराया था। एकनाथ को 256282, जबकि मनोहर जोशी को 242953 वोट मिले थे। यहां मतदान का प्रतिशत 46.05 रहा था। 2009 में कांग्रेस की प्रिया दत्त ने भाजपा प्रत्याशी राम जेठमलानी को 174555 वोटों के अंतर से हराया था। प्रिया दत्त को 319352, जबकि जेठमलानी को 144797 वोट मिले थे। यहां मतदान का प्रतिशत 39.52 रहा था। 2014 में भाजपा की पूनम महाजन ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रिया दत्त को 186771 वोटों के अंतर से हराया था। पूनम महाजन को 478535, जबकि प्रिया दत्त को 291764 वोट मिले थे। यहां मतदान का प्रतिशत 48.67 रहा था।

-लालू की बेटी मीसा भारती

राजद अध्यक्ष लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती पाटलीपुत्र से अपने चाचा रामकृपाल यादव के खिलाफ दोबारा मैदान में उतरीं। अंतिम राउंड तक चली कांटे की टक्कर में मीसा भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव से करीब 38 हजार वोटों से हार गईं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती लगातार दूसरी बार पाटलीपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही थीं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद रामकृपाल यादव से था। यहां 19 मई को सातवें चरण में मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *