पीसीसी चीफ पद से CM कमलनाथ का इस्तीफा, नए अध्यक्ष की घोषणा तक बने रहेंगे चीफ

भोपाल
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय  अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया है। फिलहाल उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है, नए अध्यक्ष की घोषणा होने तक कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के नये अध्यक्ष का ऐलान राष्ट्रीय  अध्यक्ष की उहपोह खत्म होने के बाद होगा।

सूत्रों की मानी जाए तो एक जुलाई को कांग्रेस शासित पांच राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ हुई राहुल गांधी की मुलाकात के दौरान कमलनाथ ने पीसीसी चीफ से अपना इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद राहुल गांधी ने नए अध्यक्ष की घोषणा तक इस पद पर बने रहने का उनसे फिर से कहा है। इससे पहले विधानसभा चुनाव के बाद कमलनाथ ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकक्ष राहुल गांधी से की थी। उस वक्त भी राहुल गांधी ने उन्हें लोकसभा चुनाव होने तक पीसीसी चीफ के पद पर बने रहने का कहा था।  

एआईसीसी के अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ होने के बाद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष का ऐलान किया जा सकता है। अध्यक्ष के साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्षों की भी घोषणा हो सकती है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि किसी सीनियर लीडर के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बैठाया जा सकता है। जिनके नीचे चार कार्यकारी अध्यक्ष भी काम कर सकें।

लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद से ही यह माना जा रहा था कि कमलनाथ पीसीसी चीफ का पद छोड़ कर सरकार चलाने पर ही अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। इस सुगबुगाहट के बीच कई नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए दिल्ली में लॉबिंग शुरू कर दी थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक चाहते हैं कि उनके नेता प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाले। वहीं राहुल गांधी की पसंद माने जाने वाले मंत्री ओमकार सिंह मरकाम और मीनाक्षी नटाराजन को भी इस दौड़ में शामिल माना जा रहे हैं। इधर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को भी इस पर का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *