पति निक से जुड़े कई खुलासे करेंगी प्रियंका चोपड़ा!

'द कपिल शर्मा शो' में इस हफ्ते बड़ा धमाका होने जा रहा है। बॉलिवुड क्वीन यानी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर कॉमीडियन कपिल शर्मा के शो में आने वाले हैं। शो के प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी से जुड़ीं कई अनजानी बातों से लोगों को अवगत कराएंगी।

ध्यान रहे कि प्रियंका की शादी निक जोनस हुई है। निक जोनस पंजाबी गानों के शौकिन हैं और बॉलिवुड उनका नया प्यार है।

प्रियंका ने पिछले साल जोधपुर में हुई अपनी शादी के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि शादी के दौरान निक बेहद हैंडसम लग रहे थे। प्रियंका चोपड़ा ने यह भी बताया कि शादी के 10 दिन पहले पूरा जोनस परिवार मेरे परिवार की मदद के लिए जोधपुर पहुंच गया था, क्योंकि मैं उस दौरान अपने कुछ काम में बिजी थी। प्रियंका ने यह भी खुलासा किया कि निक ने अपनी शादी के दौरान सिलेंडर भी उठाया था।

प्रियंका बताती हैं कि उनकी शादी एक कॉमिडी से कम नहीं थी। उन्होंने बताया कि शादी में जयमाला के दौरान मेरे भाई ने मुझे गोद में उठा लिया। जैसा भारत में शादियों के दौरान अक्सर होता है। यह देखकर निक फैमली ने समझा कि शायद झगड़ा हो गया है, उन्होंने भी निक को गोद में उठा लिया और आगे की ओर धकेलने लगे।

शादी के बाद अमेरिका में बस चुकी प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि मुझे भारत में गोलगप्पों की बहुत याद आती है। इस पर कपिल शर्मा तुरंत स्टेज पर गोलगप्पों की व्यवस्था करवाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *