पटना में 15 जगहों पर बिका 35 रुपए किलो प्याज, बिस्कोमान ने खोले 15 काउंटर, मार्केट रेट 70 रुपये

पटना                                                                                                                                          
राजधानी पटना में शुक्रवार को प्याज बिक्री के लिए बिस्कोमान में 15 काउंटर बनाए गए। इन काउंटरों पर आम जनता को 35 रुपये किलो की दर से प्याज मुहैया कराया जा रहा है। आम लोगों की सहूलियत के लिए सहकारी संस्था बिस्कोमान ने यह फैसला लिया है। बता दें कि बाजार में प्याज की कीमत 70 रुपये प्रति किलो है। सस्ते दर में मिल रही प्याज लेने के लिए सभी काउंटरों पर सुबह से ही लाइन लग गई। इस दौरान कई लोग एक दूसरे से नोंक झोक करते भी दिखे। 

आसमान छूती प्याज की कीमत से सरकार चिंतित
सरकार ने बुधवार को घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के लिए 1.2 लाख टन प्याज आयात करने के खाद्य मंत्रालय के निर्णय को मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद इसकी जानकारी दी। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने 16 नवंबर को कहा था कि सरकारी कंपनी एमएमटीसी के जरिए एक लाख टन प्याज का आयात करेगी। सरकार ने प्याज की उपलब्धता बेहतर बनाने के लिए निजी आयात को भी मंजूरी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *