पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस को पुलिस हॉकी से हटाने का निर्देश

नई दिल्ली
देश में हॉकी की नियंत्रण संस्था हॉकी इंडिया ने सिटी जज जम्मू के अपना स्थगनादेश वापस लेने के बाद अखिल भारतीय पुलिस स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह भुवनेश्वर में चल रही 68वीं अखिल भारतीय पुलिस हॉकी चैंपियनशिप से पंजाब पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस जम्मू को तत्काल प्रभाव से हटा ले।

हॉकी इंडिया की अनुशासन समिति ने इस महीने के शुरू में पंजाब सशस्त्र पुलिस, जालंधर और जम्मू-कश्मीर पुलिस की हॉकी टीमों को उनके एक गैर अधिकृत टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर किसी भी अखिल भारतीय टूर्नामेंट में भाग लेने से तीन महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

पंजाब पुलिस की टीम नेहरु हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में मैदान में हुए झगड़े शामिल रही थी इसलिए उस पर इस प्रतिबंध के बाद और तीन महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। पंजाब पुलिस का अगला निलंबन 10 मार्च से नौ जून तक चलना है।

अदालत के आज के आदेश के बाद हॉकी इंडिया ने अखिल भारतीय पुलिस स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव को पत्र लिखकर इन दोनों टीमों को तत्काल प्रभाव से पुलिस हॉकी चैंपियनशिप से हटाने के लिए कहा।

हॉकी इंडिया ने प्रधान जिला न्यायाधीश की अदालत में याचिका दायर कर सिटी जज के 12 दिसम्बर के स्थगनादेश को हटाने की अपील की थी। सिटी जज ने इन दोनों टीमों को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दी दी थी। प्रधान जिला न्यायाधीश ने 18 दिसम्बर के अपने आदेश से मामले को 19 दिसम्बर को सुनवाई के लिए सिटी जज के सुपुर्द किया था। सिटी जज ने 19 और 20 दिसम्बर को सुनवाई कर 21 दिसम्बर को आदेश पारित कर 12 दिसम्बर के अपने स्थगनादेश को हटा लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *