पंचायत चुनाव में भारी जीत के लिए तैयार है भाजपा – उसेंडी

रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने पंचायत चुनाव का  बिगुल बज जाने पर कार्यकतार्ओं को अपना उत्साह बरकरार रखते हुए इस नई चुनौतियों से निपटने में जुट जाने का आह्वान किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उसेंडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शानदार जीत से ही भाजपाजनों में जबरदस्त उत्साह है। इसी उत्साह का प्रकटीकरण निकाय चुनाव में भी दिखा जहां प्रदेश के सत्ताधारी दल द्वारा हर तरह का प्रपंच रचने, सत्तातंत्र और अपनी ताकत का जमकर दुरुपयोग करने के बावजूद भाजपा के कार्यकर्तागण चुनाव में पूरी तरह मुस्तैद रहे। श्री उसेंडी ने कहा कि पंचायत चुनाव में भी समूचे प्रदेश में भाजपा समर्पित उम्मीदवारों की भारी जीत के लिए पार्टी के कार्यकर्ता तैयार हैं। उन्होंने कहा कि चाहे किसानों के साथ बुरी तरह विश्वासघात का मामला हो या युवाओं को ठगने का, समूचे प्रदेश को शराब की मदी जैसा बना देने का। कांग्रेस की कुनीतियों से प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश है। उसेंडी ने कहा कि उन्हीं आक्रोशों का प्रकटीकरण पंचायत चुनाव में भी होगा। जनता का यह आक्रोश भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के लिए वोट में परिवर्तित होगा ऐसा विश्वास श्री उसेंडी ने जताया है। उन्होंने प्रदेश की जनता को पंचायत चुनाव की शुभकामना दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *